कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर के मतदाताओं के साथ किया धोखा : अशोक अरोड़ा

Edited By Isha, Updated: 03 Aug, 2022 12:18 PM

kuldeep bishnoi cheated the voters of adampur ashok arora

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस को छोडऩे में बहुत देर कर दी है। उनको राज्यसभा की वोट देने से पहले विधानसभा पद से इस्तीफा देना चाहिए था। उन्होंने आदमपुर के मतदाताओं के साथ धोखा किया है जिन्होंने कांग्रेस के उश्वमीदवार के...

शाहाबाद मारकंडा : पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस को छोडऩे में बहुत देर कर दी है। उनको राज्यसभा की वोट देने से पहले विधानसभा पद से इस्तीफा देना चाहिए था। उन्होंने आदमपुर के मतदाताओं के साथ धोखा किया है जिन्होंने कांग्रेस के उश्वमीदवार के तौर पर उन्हें जिताया था। अरोड़ा आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस द्वारा पूरे देश मे 9 से 15 अगस्त तक आजादी की गौरव यात्रा के आयोजन से संबंधित बैठक दौरान पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी तो लड़ी और आजादी के बाद जो चुनौतियां आईं  उनको भी दूर किया जबकि आर.एस.एस. ने 50 वर्ष तक राष्ट्रीय ध्वज भी नहीं फहराया है। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आन्दोलन का नारा दिया था इन लोगों ने अंग्रेजों से उनके खिलाफ होने की बात की थी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शराब, रजिस्ट्री, धान जैसे 16 बड़े घोटाले हो चुके हैं। इसके अलावा युवाओं को रोजगार देनेे की बजाय प्रदेश में लगातार पेपर लीक हुए हैं। सॢवस सिलैक्शन कमीशन को भी पेपर लीक होने के मामले मेंं गोल्ड मैडल मिलने चाहिएं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!