मासूम बच्चे का अपहरण: साली का दामाद घूमाने के बहाने ले गया था साथ, 5 दिन बाद भी नहीं लौटा घर

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jun, 2022 05:30 PM

kidnapping of innocent child

पानीपत जिले के महाराणा गांव में मासूूम बच्चे के अपहरण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपहरण करने वाला आरोपी बच्चे के पिता की साली ...

पानीपत : पानीपत जिले के महाराणा गांव में मासूूम बच्चे के अपहरण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपहरण करने वाला आरोपी बच्चे के पिता की साली का दामाद है और वह बच्चे को घूमाने के बहाने ले गया था। आरोपी से किसी भी तरह से संपर्क न होने पर पिता ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दे दी। 

पुलिस को दी शिकायत में तयीब ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। छोटा बेटा इमरान चार साल का है। 31 मई को उसकी साली का दामाद उसको घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। उसने कहा कि बच्चा मेरे पास है, मैं उसको लेकर आ जाउंगा। लेकिन शुक्रवार से ही आरजू का फोन नहीं लग रहा है और न ही बच्चे इमरान से बात हो पा रही है। पिता तयीब ने शक जाहिर किया है कि आरोपी आरजू ने उनके बेटे इमरान के साथ किसी घटना को अंजाम दे दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!