किडनैपिंग का मामला: लड़की बोली- मैं इस्लाम धर्म में दोबारा जाना चाहती हूं, मुझसे कराई गई जबरन कोर्ट मैरिज

Edited By Isha, Updated: 23 Dec, 2025 11:30 AM

kidnapping case the girl said i want to return to islam

यमुनानगर में पोंटा साहिब जगाधरी नेशनल हाईवे पर  उर्जनी गांव के पास लव मैरिज से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के परिवार पर जानलेवा हमला किया और लड़की को किडनैप कर अपने साथ ले गए।

यमुनानग(परवेज खान): यमुनानगर में पोंटा साहिब जगाधरी नेशनल हाईवे पर  उर्जनी गांव के पास लव मैरिज से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के परिवार पर जानलेवा हमला किया और लड़की को किडनैप कर अपने साथ ले गए। इस मामले में लड़की ने 29 सेकंड का एक वीडियो बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन और मजबूरी में लव मैरिज करने के लड़के पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


27 अक्टूबर को विशेष समुदाय की लड़की के साथ दूसरे समुदाय के लड़के ने कोर्ट मैरिज की थी बीते रविवार को जैसे ही पति पत्नी परिवार के साथ घर आ रहे थे ।लड़के के परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया गया । यह आरोप लड़के के परिजनों ने लड़की के परिवार के लोगों पर लगाए। इस हमले में लड़के पक्ष के कई लोगों को चोट आई। जबकि लड़की का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए। 

इस घटना में अब बड़ा खुलासा हुआ है लड़की ने 29 सेकंड का एक वीडियो बनाकर लड़के पक्ष पर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें जबरन लव मैरिज कराई गई ।उनका मजबूरी में धर्म परिवर्तन कराया गया और अब वह दोबारा से इस्लाम धर्म में जाना चाहती है। दूसरी तरफ लड़की पक्ष के दो लोगों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। लड़की के घर पर फिलहाल ताला जड़ा हुआ है और लड़की का कोई पता नहीं है। 

बता दे की लड़की रजपुरा गांव की रहने वाली है और लड़का बलौली गांव का है दोनों 2 महीने से लडके की  बहन के पास रह रहा थे लेकिन बलौली गांव में उसके घर में एक प्रोग्राम था और वह प्रोग्राम के लिए घर आ रहा था इस दौरान बीच रास्ते में उन पर जानलेवा हमला किया गया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!