खरीफ सीजन: आढ़तियों ने बाजरे की खरीद से झाड़ा पल्ला, हुई सीधी खरीद

Edited By vinod kumar, Updated: 20 Oct, 2019 02:29 PM

kharif season adhatiyas defeated the purchase of millet direct purchase

बाजरे की खरीद प्रक्रिया ने सोनीपत अनाज मंडी के आढ़तियों ने अब पल्ला झाड़ लिया है। जिसके बाद प्रशासन ने बाजरा खरीद केन्द्र के माध्यम से ही बाजरे की सीधी खरीद करनी शुरू कर दी है। प्रशासन के फैसला का असर शनिवार को दिखाई भी दिया और काफी संख्या में किसान...

सोनीपत(स.ह.): बाजरे की खरीद प्रक्रिया ने सोनीपत अनाज मंडी के आढ़तियों ने अब पल्ला झाड़ लिया है। जिसके बाद प्रशासन ने बाजरा खरीद केन्द्र के माध्यम से ही बाजरे की सीधी खरीद करनी शुरू कर दी है। प्रशासन के फैसला का असर शनिवार को दिखाई भी दिया और काफी संख्या में किसान अपना बाजरा लेकर नई अनाज मंडी स्थित बाजरा खरीद केन्द्र पर पहुंचे। 

दरअसल, सरकार द्वारा बाजरे की खरीद के लिए सोनीपत अनाज मंडी, गोहाना अनाज मंडी और खरखौदा अनाज मंडी में बाजरा खरीद केन्द्र स्थापित किए है। बाजरे की खरीद आढ़तियों के माध्यम से की जानी थी। आढ़ती मांग कर रहे थे कि बाजरा खरीद की रकम उनके माध्यम से किसानों तक पहुंचे, परन्तु सरकार सीधे किसान के खाते में पैसा भेज रही है। 

ऐसे में आढ़तियों ने कहा कि जब रुपए सीधे किसान के खाते में जा रहे हैं तो बाजरे की खरीद भी सरसों की तर्ज पर की जानी चाहिए। आढ़तियों के खरीद प्रक्रिया से हटने के बाद मजबूरी में सोसायटी के माध्यम से ही खरीद शुरू की गई है। 

सरसों की तर्ज पर बाजरे की खरीद शुरू होने के बाद किसान भी अब बाजरा लेकर मंडी में पहुंचने लगे है। शनिवार को करीब 60 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। प्रति एकड़ किसान से 8 किं्वटल बाजरा ही खरीदा जा रहा है। बाजरा का समर्थन मूल्य इस बार 2 हजार रुपए प्रति किं्वटल रखा गया है। हालांकि, सरकार उसी किसान का बाजरा खरीद रही है, जिस किसान ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाया है। 

क्या कहते हैं इंचार्ज
जयभगवान, इंचार्ज, बाजरा खरीद केन्द्र, सोनीपत ने कहा कि  आढ़तियों ने अब बाजरा खरीद प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया है। ऐसे में किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए सरसों की तरह ही खरीद केन्द्र के माध्यम से ही बाजरा खरीदा जा रहा है। शनिवार को करीब 60 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!