Karnal:  किसानों पर के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, पराली जलाने को लेकर FIR दर्ज

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2024 05:59 PM

karnal news fir instructions against four farmers

जिले में कटाई शुरू होते ही 31 पराली जलाने के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। उपायुक्त उत्तम सिंह सहित बुधवार को कई अधिकारी पराली जलने से रोकने के लिए खेतों में दौरा करते नजर आए। चार किसानों के खिलाफ उपा

करनालः जिले में कटाई शुरू होते ही 31 पराली जलाने के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। उपायुक्त उत्तम सिंह सहित बुधवार को कई अधिकारी पराली जलने से रोकने के लिए खेतों में दौरा करते नजर आए। चार किसानों के खिलाफ उपायुक्त ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को पराली जलाने के सात मामले सामने आए।

जिले में धान की फसल कटाई शुरू होने के बाद पराली में आग लगाने के मामलों पर काबू पाना जिला प्रशासन के सामने चुनौती बना है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ जिला करनाल के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने पराली जलाने के मामले में माखू माजरा के किसान इंद्र सिंह (एक एकड़), बड़ागांव के किसान जयप्रकाश ( दो एकड़), गांव संगोहा के किसान गुरनाम सिंह (एक एकड़) तथा इसी गांव के किसान जगजीत सिंह द्वारा चार एकड़ में पराली जलाते हुए पाए जाने पर इनके खिलाफ संबंधित थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!