महिला परिचालक के आरोपों के बाद चंडीगढ़ स्टेशन सुपरवाइजर सुनील कुमार सस्पेंड, कैथल में दर्ज हुई एफआईआर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 May, 2025 08:13 PM

kaithal news female conductor accuses supervisor of harassment case registered

हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो के स्टेशन सुपरवाइजर सुनील कुमार को एक महिला परिचालक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर): हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो के स्टेशन सुपरवाइजर सुनील कुमार को एक महिला परिचालक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में बुधवार को कैथल के सिविल लाइन थाना में सुनील कुमार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। महिला कर्मचारी ने उन पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

महिला परिचालक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सुनील कुमार उनके साथ लंबे समय से अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे थे और बार-बार उनका मानसिक शोषण कर रहे थे। महिला ने आरोपों की जानकारी अपने विभागीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद परिवहन विभाग ने तत्काल प्रभाव से सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब सुनील कुमार विवादों में आए हों। इससे पहले भी हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने एक अन्य मामले में उन्हें सस्पेंड किया था। लेकिन बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया था। अब एक बार फिर उन पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे विभाग की छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, "विभाग महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यदि किसी अधिकारी द्वारा उसका उल्लंघन किया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

वहीं, महिला कर्मचारी संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और पीड़ित परिचालक को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और संबंधित अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। विभागीय जांच भी अलग से शुरू कर दी गई है। सुनील कुमार का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!