Kaithal News: शिव शक्ति मिष्ठान भंडार की फैक्ट्री पर रेड, 175 क्विंटल घटिया क्वालिटी का माल बरामद

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Oct, 2025 03:53 PM

kaithal news cm flying raid on shiv shakti misthan bhandar factory

कैथल के जींद रोड पर एकांत में बनी शिव शक्ति मिष्ठान भंडार की फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग ने रेड डाली, जहां से 175 क्विंटल घटिया क्वालिटी से तैयार करवाया गया माल बरामद किया है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : सावधान त्योहारों से पहले मीठे में जहर अभियान शुरू हो गया है। अगर आप भी दीपावली पर मिठाई खरीदना या खाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि कैथल में मिलावटी और घटिया क्वालिटी से रसगुल्ले,चमचम और खोया तैयार किया जा रहा है। उसी को लेकर कैथल के जींद रोड पर एकांत में बनी ये फैक्ट्री शिव शक्ति मिष्ठान भंडार की फैक्ट्री है, जहां से 175 क्विंटल घटिया क्वालिटी से तैयार करवाया गया माल बरामद किया है।

बता दें कि फूड सेफ्टी विभाग, CM फ्लाइंग और CID की एक साथ रेड ने फैक्ट्री में बन रहे 175 क्विंटल घटिया क्वालिटी से तैयार माल को बरामद किया है रेड देख फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गया है साथ ही फैक्ट्री में काम करने वाले भी मौके से रफूचक्कर हो गए आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार से मिठाइयां बनाई जा रही हैं साफ सफाई की तो दूर की बात है यहां आपको ड्रम में रखी मिठाइयों पर ढक्कन भी दिखाई नहीं देगा यहां आमजन के स्वास्थ से खिलवाड़ किया जा रहा है। 

मौके पर पहुंचे फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर पवन चहल ने कहा कि जींद रोड पर शिव शक्ति मिष्ठान भंडार की फैक्ट्री पर रेड डाली गई। इस रेड में 175 क्विंटल घटिया क्वालिटी का माल बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि माल को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!