Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Sep, 2025 10:36 AM

कैथल में अज्ञात बदमाशों ने एमबीबीएस डॉक्टर प्रतीक पर जानलेवा हमला करते हुए पेट में गोली मार दी थी। जिसके चलते उसे गंभीर हालत में घायल डॉक्टर को चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया था।
कैथल (जयपाल रसूलपुर): शहर के सेक्टर-21 में रविवार देर शाम हुए गोलीकांड ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। अज्ञात बदमाशों ने एमबीबीएस डॉक्टर प्रतीक पर जानलेवा हमला करते हुए पेट में गोली मार दी थी। जिसके चलते उसे गंभीर हालत में घायल डॉक्टर को चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाली। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि गोली पेट को चीरते हुए गुजरी, जिससे किडनी तक प्रभावित हुई है। डॉक्टर प्रतीक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
फिलहाल हमलावर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वारदात के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। शहरवासियों ने मांग की है कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएं और सख्त कार्रवाई हो। डीएसपी बीर भान ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित कर दी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।