कलयुगी मां ने की नवजात की हत्या, पशुबाड़ा में मिला शव, सास की शिकायत पर केस दर्ज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 13 Jun, 2025 06:15 PM

kaithal crime mother killed her newborn in bhagal village guhla cheeka

गुहला-चीका के गांव भागल में माँ ने अवैध रूप से डिलीवरी करके नवजात की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की सास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि यह संतान एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के...

गुहला/चीका (कपिल): कैथल के गुहला-चीका के गांव भागल में माँ ने अवैध रूप से डिलीवरी करके नवजात की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की सास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि यह संतान एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के चलते पैदा हुई थी।

महिला की सास ने पुलिस को बताई ये बात

जानकारी के अनुसार महिला की सास गांव भागल वासी फुलपती ने चीका पुलिस को शिकायत दी कि उसके बेटे की शादी वर्ष 2015 में पूनम के साथ हुई थी। उसके बेटे के पास 3 बच्चे है। उसका बेटा अक्टूबर 2022 में विदेश चला गया था, वहीं पर रहता है, उसके बाद बेटा दोबारा गांव में नहीं आया। पुत्रवधु पूनम देवी बेटे गुरचरण के विदेश जाने के बाद असामाजिक हो गई और मारपीट करना शुरू कर दी। महिला ने कहा कि वह पिछले करीब 6 महीने से अपने मायके रह रही हैं। पिछले करीब 10 दिन से अपने घर आई थी। बहु का पेट बाहर होने पर मुझे गर्भवती होने का शव हुआ। इसके बारे में पूछने पर उसने कहा कि मेरे पेट में पानी बनता है जिस कारण मेरा पेट फुला हुआ है। 

महिला ने कहा कि इस बात का शव तब हुआ जब वह पिछले 3 या 4 दिन से भगवन्ती वर्मा के घर पर दिन में जाती थी और शाम को वापिस आती थी। इसी दौरान  11 जून को उनके देवर के लड़के गुरमीत मंगोलपटी को भगवन्ती देवी के चौबारे में गर्भपात होने के सन्देह में हुआ। इस पर गुरमीत ने डायल 112 को सूचना दी और मौके पर भागल चौकी की पुलिस, डॉक्टरों की टीम आई और पूनम देवी को भगवन्ती के मकान से गुहला अस्पताल में एम्बुलेंस के माध्यम से ले गई। अब पूनम देवी कैथल में इलाज के लिए दाखिल है। 

इस घटना का बता लगने पर 12 जून को उनकी बेटी गुरजिन्द्र उनके घर पर मिलने के लिए आई। फिर बहु के मकान के साथ वाले पशुबाड़ा में जब उनकी बेटी गुरजिन्द्र गई तो वहां पर एक नीले रंग का स्कूल बैग मिला। स्कूल बैग के अन्दर पोलीथीन में नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला, जिसके गले में लाल रंग की चुन्नी थी। पता लगने पर उसने अपने देवर के बेटे गुरमीत, देवर रघबीर,अनील कुमार और अन्य ग्रामीण व्यक्ति भी मौके पर बुलाया। फिर डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। 

महिला ने गांव की 2 अन्य महिलाओं नन्नी और मीना पर लगाया आरोप

उन्हें अपनी बड़ी पोती रुही ने बताया कि कल मम्मी पूनम ने दोपहर बाद मेरे स्कूल में कुछ सामान की कहकर पशुबाड़ा में रखने के लिए दिया था, मेरी मम्मी के कहने पर मैंने रख दिया था। महिला का आरोप है कि बहु पूनम ने भगवन्ती देवी के चौबारे में अवैध रुप से डिलीवरी करके शिशु पैदा करके उसकी हत्या कर दी और शव को छिपा दिया है। साथ में महिला ने गांव की 2 अन्य महिलाओं नन्नी और मीना पर भी पूनम देवी का साथ देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच की जा रही है: SHO

इस मामले में चीका थाना एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में 3 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!