Court की तरफ से आया आदेश....इस दिन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी Jyoti Malhotra की पेशी

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2025 11:42 AM

jyoti malhotra will appear through video conference on this day

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के साथ वीडियो में नजर आए पंजाब के यूटयूबर जसबीर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन

हिसार: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के साथ वीडियो में नजर आए पंजाब के यूटयूबर जसबीर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि अभी इस मामले की पूरी जानकारी पंजाब पुलिस से नहीं मिली है। केस की पूरी जानकारी मिलने के बाद ही तय कर पाएंगे कि जसबीर से हिसार पुलिस पूछताछ करेगी या नहीं। 



वहीं  ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि 9 जून को ज्योति की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये होगी। अदालत की ओर से इस बारे में आदेश आ चुका है। उन्होंने बताया कि अदालत की ओर से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिसमें कुछ खास नहीं लिखा गया है। पुलिस की ओर से रिकवरी किए जाने की बात लिखी गई हैं। कुमार मुकेश ने बताया कि वह जमानत याचिका की तैयारी कर रहे हैं। इसी माह दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि ज्योति से केस को लेकर दो बार मिले हैं।



बता दें कु हिसार के न्यू अग्रसेन क़ॉलोनी निवासी यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने 17 मई को गिरफ्तार किया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को दो बार में 9 दिन तक रिमांड पर रखा, जिसमें ज्योति के मोबाइल, लैपटॉप, बैंक खाते और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। महिला इंस्पेक्टर निर्मला इस केस की जांच कर रही हैं। फिलहाल ज्योति न्यायिक हिरासत में है।


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि जसबीर की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। जसबीर के उससे जुड़े होने की जानकारी भी मीडिया से ही मिली है। पंजाब पुलिस की ओर से अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। हमारी जांच चल रही है। जसबीर को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। पंजाब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद इस बारे में फैसला लेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!