विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा आ रहे हैं जेपी नड्डा, दिल्ली में हुई बैठक

Edited By Shivam, Updated: 20 Aug, 2019 05:45 PM

jp nadda is coming to haryana for assembly elections meeting held in delhi

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली में आज प्रदेश भाजपा की एक बैठक हुई जिसमें चर्चा की गई कि चुनावों का प्रचार प्रदेश मेंकिस प्रकार किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के...

नई दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली में आज प्रदेश भाजपा की एक बैठक हुई जिसमें चर्चा की गई कि चुनावों का प्रचार प्रदेश मेंकिस प्रकार किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 27 अगस्त को हरियाणा आ रहे हैं।

वहीं प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि धारा 370 हटाने का मुद्दा लोगों में लेकर जाएंगे,  जनता के बीच चर्चा रहेगी। बराला ने पूर्व मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के धारा 370 हटाने के समर्थन वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा को अब क्यों याद आई कि कांग्रेस भटक गई है। कांग्रेस का पहले दिन से यही स्टैंड रहा, हुड्डा ने यह आवाज हमेशा सुनी है, आज भाजपा ने 370 हटाई तो हुड्डा साहब को लगता है कि इसका नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि हुड्ड में दम होता तो पहले हमसे सुर में सुर मिलाते।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!