हरियाणा जज एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक रोहतक में संपन्न, न्यायिक सेवा से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन

Edited By Isha, Updated: 08 Mar, 2026 06:05 PM

haryana judges association executive meeting concluded in rohtak

हरियाणा जज एसोसिएशन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रोहतक स्थित जिला न्यायालय में किया गया। बैठक में न्यायिक सेवा से जुड़े अनेक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और हरियाणा के न्यायिक अधिकारियों के सामूहिक मुद्दों के निवारण के लिए रोड मैप...

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी):  हरियाणा जज एसोसिएशन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रोहतक स्थित जिला न्यायालय में किया गया। बैठक में न्यायिक सेवा से जुड़े अनेक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और हरियाणा के न्यायिक अधिकारियों के सामूहिक मुद्दों के निवारण के लिए रोड मैप तैयार किया गया। 

एसोसिएशन के सचिव शेर सिंह ने बताया कि बैठक में न्यायिक अधिकारियों के प्रमोशन, न्यायिक अधिकारियों के लिए हाउसिंग सोसाइटी की स्थापना, न्यायिक अधिकारियों की विभागीय परीक्षा की समाप्ति और न्यायिक अधिकारियों की रिटायरमेंट आयु बढ़ाने समेत सेवा संबंधी अनेक मुद्दों के हल के लिए मंथन किया गया।

इन मुद्दों पर मौजूद पदाधिकारियों ने अपनी अपनी राय रखी और एकमत से फैसला लिया गया कि न्याय व्यवस्था को मजबूत करने व न्यायिक अधिकारियों की सेवा-स्थितियों को सुदृढ़ करने के लिए इन मुद्दों को एसोसिएशन के माध्यम से विभिन्न स्तर पर उठाया जाएगा। 

बैठक की अध्यक्षता हरियाणा जज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय तेवतिया ने की और इस अवसर पर सचिव शेर सिंह, सह सचिव राजविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल व कार्यकारिणी सदस्य परीक्षित व मुनीष चौधरी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!