जे लिपस्टिक-पाउडर लाकै...महिलाओं पर अब क्या बोल फंस गए जेपी, महिला आयोग हुआ सख्त

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Sep, 2024 03:32 PM

jp is now in trouble for saying what about women women commission strict

हरियाणा में महिलाओं को लेकर कांग्रेस सांसद जय प्रकाश का एक ओर दिया गया विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सांसद जय प्रकाश ने कहा कि जे लिपस्टिक-पाउडर लाकै लीडर बनै, तो मैं ही लगा लूं। फेर दाढ़ी क्यों रखूं।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : हरियाणा में महिलाओं को लेकर कांग्रेस सांसद जय प्रकाश का एक ओर दिया गया विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सांसद जय प्रकाश ने कहा कि जे लिपस्टिक-पाउडर लाकै लीडर बनै, तो मैं ही लगा लूं। फेर दाढ़ी क्यों रखूं। वहीं महिला आयोग ने कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के विवादित बयान पर संज्ञान लिया। अब महिला आयोग जयप्रकाश को नोटिस जारी करेगा। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु ने कार्रवाई करने की बात कही। रेणु बोली चुनाव के चलते जो इस तरह की भाषा का प्रयोग करते है, उनके घर में भी इसी तरह का माहौल होगा। बेटियों के अपमान करने वाले सांसद के बेटे को कोई भी कैथल जिले की बेटी वोट न दें। 

किरण चौधरी वारिस नहीं हो सकती

बता दें कि हिसार सांसद जय प्रकाश ने अपने बेटे विकास सहारण के नामांकन के दिन रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया था और उसी दौरान मंच से विवादित बयान दिया गया था। इससे पहले पूर्व महिला बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। वहीं बंसीलाल की विरासत को लेकर भी जेपी ने कहा था कि देश पुरूष से चलता है, किरण चौधरी वारिस नहीं हो सकती।

ढुल खाप ने की पंचायत

वहीं विवादिन बयान को कांग्रेस की कलायत से नेता श्वेता ढुल और अनीता ढुल से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि ढुल खाप की ओर से इस विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें मौजूद सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार सामने रखे गए, परंतु कोई निर्णय निकल कर सामने नहीं आया। जिसको देखते हुए रविवार को फिर से ढुल खाप ने पंचायत बुलाई है। ढुल खाप की ओर से रविवार को आयोजित की जाने वाली पंचायत में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता हैं। क्योंकि कलायत विधानसभा में ढुल खाप के 6 बड़े गांव लगते है। अगर ढुल खाप की ओर से विवादित बयान को लेकर विरोध किया गया, तो सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण की मुश्किलें बढ़ सकती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!