बराला ने किया सवाल, जेजेपी नेतृत्व बताए गठबंधन धर्म को बार-बार किसने तार-तार किया

Edited By Isha, Updated: 28 Jun, 2022 12:23 PM

jjp leadership who repeatedly wired the coalition religion

टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली बेशक सरकार के गठबंधन में शामिल जजपा कोटे से मंत्री हों और गठबंधन दल बेशक आपसी एकजुटता के लाख दावे कर रहा हो, बावजूद इसके विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा- जजपा नेता अपने आपसी प्रतिद्वंदियों पर मौका लगने पर कटाक्ष करने से...

चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी):  टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली बेशक सरकार के गठबंधन में शामिल जजपा कोटे से मंत्री हों और गठबंधन दल बेशक आपसी एकजुटता के लाख दावे कर रहा हो, बावजूद इसके विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा- जजपा नेता अपने आपसी प्रतिद्वंदियों पर मौका लगने पर कटाक्ष करने से बाज नहीं आ रहे। निकाय चुनावों से पहले भाजपा और जजपा में आपसी मतभेद खूब जगजाहिर हुआ। हरियाणा ग्रामीण एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा एक मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुभाष बराला का नाम धार्मिक जगह पर लेने को सही ना बताने जैसी टिप्पणी कहीं ना कहीं जहां विरोधियों के लिए मौका बनी हुई है, वहीं आपसी मतभेद के विरोधियों के दावे को भी सही ठहरा रही है। इस पर बराला ने जेजेपी नेतृत्व से सवाल करते हुए कहा कि बताएं गठबंधन धर्म को बार-बार किसने तार-तार किया है। 

सुभाष बराला ने कहा कि क्षेत्रीय जनता अपने नेताओं की राजनीतिक और सामाजिक कार्यशैली को जानती है। बेशक विरोधी दलों और नेताओं पर कुछ लोग कटाक्ष करते हो- आरोप लगाते हो। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहा। भाजपा के लिए 22 साल से प्रदेश स्तर की राजनीति में सक्रिय रहते हुए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ-साथ जनता ने विधायक भी चुना। लेकिन आज तक उनके जीवन पर कोई लांछन नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि मैं जनता का आदमी हूं और जनता के बीच रहता हूं। हमेशा अपनों की बेहतरी के लिए काम करता आया हूं। विपक्ष में भी अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज बुलंद करता रहा। संगठन में रहा तो संगठन की सेवा करता रहा।

इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश प्रदेश और विधानसभा टोहाना में लोगों का विश्वास पूरी तरह से खो चुकी है। आज देश की जनता मोदी और भाजपा तथा प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा की तरफ देख रही है। प्रदेश में पारदर्शी शासन के साथ-साथ सबका साथ -सबका विकास- सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी नीति रही है और इसी नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढे 7 साल से टोहाना के विकास -सौंदर्य करण के लिए किए जा रहे काम में और तेजी लाने का काम किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!