दुष्यंत चौटाला का बयान, बोले- हरियाणा में नया संगठन खड़ा करने की तैयारी में जजपा

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2025 11:09 AM

jjp is preparing to form a new organization in haryana

हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) जल्द ही प्रदेश में नया संगठन खड़ा करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर फीडबैक लिया

गन्नौर: हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) जल्द ही प्रदेश में नया संगठन खड़ा करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर फीडबैक लिया जा रहा है। वह लड़सौली गांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जजपा कार्यकर्ता चौ. देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखते हैं और गरीब, मजदूर, किसान व कमेरा वर्ग के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि आने वाला समय जजपा का होगा।
 

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज किसान को उसकी मेहनत का भी पूरा फल नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि जजपा की सरकार बनने पर आम जनता, मजदूर, किसान और गरीबों के हित में फैसले लिए जाएंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!