जगदीश झींडा फिर बने एस.जी.पी.सी. के अध्यक्ष

Edited By Deepak Paul, Updated: 21 Feb, 2019 10:37 AM

jagdish jhinda re made sgpc president of

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ जिसकी अध्यक्षता बाबा दादूवाला ने की। कमेटी में सर्वसम्मति से वर्तमान प्रधान जगदीश झींडा को दोबारा एक वर्ष के लिए प्रधान नियुक्त कर दिया गया। दादूवाला ने पत्रकारों को बताया कि वैसे तो...

गुहला-चीका(पंकेस): हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ जिसकी अध्यक्षता बाबा दादूवाला ने की। कमेटी में सर्वसम्मति से वर्तमान प्रधान जगदीश झींडा को दोबारा एक वर्ष के लिए प्रधान नियुक्त कर दिया गया। दादूवाला ने पत्रकारों को बताया कि वैसे तो झींडा का इस्तीफा आ गया था जिसे स्वीकार भी कर लिया था परंतु कमेटी ने आज फिर फैसला लिया है कि झींडा की कार्यप्रणाली को देखते हुए और आने वाले दिनों में 550 साला कार्यक्रम मनाए जाने को लेकर फैसला हुआ ही कि झींडा को ही दोबारा प्रधान बना दिया जाए।

उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य कारणों के चलते झींडा बैठक में मौजूद नहीं थे परंतु कमेटी ने फैसला लेने के बाद उन्हें इस फैसले की जानकारी दे दी गई। उन्होंने बताया कि जब झींडा पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे और नई कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें बाकी फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में लगभग 35 सदस्यों ने भाग लिया और एकजुट होकर प्रदेश के विकास व सिख धर्म को मजबूत करने का संकल्प लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!