इनेलो महिला प्रभारी सुनैना चौटाला का भूपेंद्र हुड्‌डा पर कटाक्ष, बोलीं- गढ़ छीनकर बनाएंगे इतिहास

Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Sep, 2025 12:49 PM

inld women in charge sunaina chautala attacks bhupinder hooda

इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा के रोहतक का गढ़ छिनकर 25 सितंबर को इनेलो इतिहास बनाने जा रही है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा के रोहतक का गढ़ छिनकर 25 सितंबर को इनेलो इतिहास बनाने जा रही है। भूपेंद्र हुड्‌डा का रोहतक गढ़ नहीं बल्कि झूठी चौधर का नारा देकर जनता को बरगलाया था। अब इनेलो उसी रोहतक में देवीलाल के गढ़ को जीतने निकली है। बापू-बेटा के हलके के लोग ही बोल रहे हैं सच्चाई, जजपा के बाद बापू-बेटा ने हरियाणा का नाश किया। आने वाला समय इनेलो का होगा और लोग अभय चौटाला को सीएम के रूप में विधानसभा में देखना चाहते हैं।

सुनैना चौटाला चरखी दादरी के कई गांवों में पहुंची और 25 सितंबर की रोहतक में इनेलो की होने वाली रैली का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अभय चौटाला को प्रदेश का सीएम देखना चाहती है और यहीं कारण है कि इनेलो का लगातार कुनबा बढ़ रहा है। भिवानी में एक बजुर्ग द्वारा दुष्यंत को जवाब देने पर सुनैना चौटाला ने कहा कि आज हरियाणवी ताऊ का दर्द सही है, जजपा ने पेंशन बढ़ाने का झूठा वादा किया था। देवीलाल परिवार कभी झूठ की राजनीति नहीं करता, दुष्यंत ने सत्ता के लोभ में झूठे वादे किये तो अब सुननी भी पड़ेंगी। हरियाणा के बुजुर्ग देवीलाल द्वारा शुरू की पेंशन से जुड़े हैं, कांग्रेस व भाजपा का साथ नहीं देंगे। 

जजपा ने भाजपा का साथ दिया तो बुजुर्गों का दर्द सामने आएगा और इनेलो का ग्राफ भी बढ़ेगा। वहीं कहा कि आधा हरियाणा बाढ़ की चपेट में है और भाजपा सरकार पोर्ट-पोर्टल खेल रही है। अब फसल खराब तो रबी फसलों पर बिजाई का संकट मंडराया हुआ है। ऐसे में सरकार को मुआवजा की घोषणा करनी चाहिए। सुनैना ने कहा कि कांग्रेसी विधानसभा में सिर्फ शेयरों-शायरी तक सीमित है जबकि इनेलो जनहित के मुद्दे उठा रही है। इनेलो ही विपक्ष की भूमिका में है और कांग्रेसी सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। अभय चौटाला के सीएम नहीं बनने की टीस पर कहा कि 2029 में सीएम बनाने का टारगेट है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!