एक अंगदान...कई जिंदगियों को नई सांस ! दुख को ताकत बनाकर परिवार ने लिया बड़ा फैसला...

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Apr, 2026 07:37 PM

one organ donation  a new lease on life for many turning grief into strength

भिवानी जिले के जूई कला गांव के 37 वर्षीय युवक बिजेंद्र के अंगदान ने 8 लोगों को नई जिंदगी

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : भिवानी जिले के जूई कला गांव के 37 वर्षीय युवक बिजेंद्र के अंगदान ने 8 लोगों को नई जिंदगी देने का काम किया है। यह प्रेरणादायक पहल न केवल मानवता की मिसाल बनी, बल्कि समाज को अंगदान के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दे गई।

जानकारी के अनुसार बिजेंद्र भिवानी बस स्टैंड पर अचेत अवस्था में मिला था। इसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इस कठिन समय में भी बिजेंद्र के परिजनों ने साहस दिखाते हुए अंगदान का निर्णय लिया। 

परिजनों ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टरों ने उन्हें अंगदान के महत्व के बारे में समझाया, जिसके बाद उन्होंने सोचा कि भले ही उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन उसके अंग किसी और की जिंदगी बचा सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने अंगदान के लिए सहमति दे दी। बिजेन्द्र राजबीर का इकलौता बेटा था जो शादी सुधा था बिजेन्द्र के भी एक बेटा है और बिजेन्द्र की पत्नी उसे पहले छोड़ गई थी अब उसके बेटे को पालकर वह जीवन यापन करेंगे ।

डॉक्टरों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अंगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू की। बिजेंद्र का हृदय दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल और गुरुग्राम के आर्टेमिस अस्पताल भेजा गया। वहीं उसकी किडनी रोहतक पीजीआई में और लीवर एम्स दिल्ली भेजा गया। इन अंगों को समय पर पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया।

पीजीआई के वाइस चांसलर एच के अग्रवाल ने बताया कि यह एक बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि बिजेंद्र के परिवार ने अपने दुख को ताकत में बदलते हुए जो निर्णय लिया है, उससे कई मरीजों को नया जीवन मिलेगा। इस पूरी प्रक्रिया में दिल्ली, गुरुग्राम और पीजीआई की डॉक्टरों की टीम ने मिलकर काम किया।

यह घटना समाज के लिए एक प्रेरणा है कि अंगदान के जरिए कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं और यह सबसे बड़ा मानव धर्म है। वहीं जब पीजीआई से बिजेंद्र के शव को ले जाया गया तो पीजीआई प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तमाम कर्मचारियों ने शव पर फूल बरसा कर श्रद्धांजलि व सलामी भी दी गई । पूरे सम्मान के साथ उनके गांव भेजा गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!