मोदी के नेतृत्व में भारत बना विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: बिप्लब देब

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 25 Jun, 2023 11:58 PM

india became world s fifth largest economy under modi s leadership biplab deb

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर अपनी सांगठनिक ताकत का परिचय दिया।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर अपनी सांगठनिक ताकत का परिचय दिया। पंचकूला विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के सभी बूथों के पन्ना प्रमुख इस सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और ज़िला प्रभारी एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉक्टर संजय शर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर पंचकूला विधान सभा क्षेत्र में गत 9 वर्षों में हुए 124 प्रमुख विकास कार्यों की सूची भी जारी की गई।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने सम्मेलन में भाजपा पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि 3 एस, संवाद, स्वभाव, सद्भाव भाजपा पन्ना प्रमुखों के प्रमुख कार्य व दायित्व हैं। पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों में बड़ा पद पाने के लिए किसी का रिश्तेदार होना जरूरी है, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जहां मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। देब ने कहा कि 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनकर उभर रहा है। कांग्रेस की सरकार के समय आतंकवादी हमला करके भाग जाते थे और सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी रहती थी। लेकिन यह मोदी का भारत है जो दुश्मनों को सर्जिकल स्ट्राइक करके घर में घुसकर मारने की हिम्मत भारत रखता है। 

हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में ऐसा पहली बार हुआ कि जब चुनावी वादों से कहीं अधिक विकास कार्य हुए हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों की पंचकूला हलके पर विशेष कृपा रही, जिसके चलते यहां पूरे 9 साल से विकास की आंधी चल रही है। उन्होंने विरोधी दलों को चुनौती देते हुए कि वे भाजपा द्वारा किया गया कोई एक ऐसा वादा गिनवा दें, जिसे पूरा नहीं किया गया हो। गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ये सभी कार्य धरातल पर सभी को दिखाई दे रहे हैं, उसके बावजूद अगर कोई विरोधी अनर्गल बयानबाजी करता है, तो उन्हें जवाब देने के लिए इन कार्यों की सूची अपने साथ रखें। यहां गत 9 वर्षों में इतने बड़ी परियोजनाएं सिरे चढ़ी हैं, जिनकी पूर्व की सरकारों में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। 

विस अध्यक्ष ने कहा कि पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत है। कार्यकर्ताओं का सम्मान करना उनके लिए उतना ही जरूरी है, जितना अपनी पार्टी की विचारधारा के प्रति वचनबद्धता। उन्होंने कहा कि भाजपा के महान विचारक पंडित दीनदयाल ने हमें पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति की भलाई का रास्ता दिखाया है। पार्टी आज भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ उसी रास्ते पर चल रही है। भाजपा ने न सिर्फ पंचकूला में बड़ी परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया है, बल्कि इसके साथ-साथ आम आदमी की जिंदगी को सरल बनाने के लिए बड़े स्तर पर कंप्युटर आधारित प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया है। इससे पात्र लोगों को बिना बिचौलियों के समय पर सेवाएं मिल रही हैं। नई तकनीक ने भ्रष्टाचारियों के बड़े तंत्र को ध्वस्त कर दिया, जिससे वे बौखलाएं हुए हैं। 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल करनाल प्रभारी एवं कार्यक्रम प्रमुख दीपक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, ज़िला महामंत्री परमजीत कौर और वारिंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष मनसा देवी युवराज कौशिक, चंडी मंडल संदीप यादव, नाडा मंडल राकेश अग्रवाल और बरवाला मंडल गौतम राणा मौजूद रहे।

 

पंचकूला की 20 बड़ी परियोजनाएं, जो 9 साल में सिरे चढ़ीं

1. 1150 करोड़ से नेशनल हाईवे

2. 270 करोड़ से राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान 

3. 150 करोड़ रुपये का निफ्ट

4. एशिया की सबसे बड़ी नयी सेब मंडी

5. 62 करोड़ की लागत से भाखड़ा से पानी

6. 28 करोड़ का पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह

7. 30.55 करोड़ से रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज

8. 83 करोड़ से रोडवेज डिपो और वर्कशॉप

9. मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल

10. 62 करोड़ से घग्गर नदी पर बड़ा पुल

11. 300 बिस्तर का सिविल अस्पताल 

12. 200 बिस्तर का मदर चाइल्ड अस्पताल

13. 25 करोड़ का पॉलिटेक्निक, मल्टी स्किल सेंटर

14. माता मनसा देवी परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भवन

15. सेक्टर-27 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भवन

16. वकीलों के लिए चैम्बर

17. रेहड़ी मार्केट का पुनर्निर्माण

18. बूथों पर पहली मंजिल बनाने की अनुमति

19. 28.69 करोड़ और 12 करोड़ की बहुमंजिली पार्किंग 

20. सेक्टर 5 में आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!