ईमानदारी की कायम की मिसाल, पुलिस ने किया ऐसा काम...जान आप भी करेंगे सलाम

Edited By Isha, Updated: 10 Aug, 2025 02:53 PM

police returned the woman s lost purse

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह के कुशल मार्गदर्शन व सतर्क निगरानी में, रक्षाबंधन पर्व पर ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक सत्यवान, चौकी इंचार्ज बस स्टैंड, जींद ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल पेश की।

जींद(अमनदीप पिलानिया): पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह के कुशल मार्गदर्शन व सतर्क निगरानी में, रक्षाबंधन पर्व पर ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक सत्यवान, चौकी इंचार्ज बस स्टैंड, जींद ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल पेश की।

रक्षाबंधन के अवसर पर, पुलिस बल आमजन की सुरक्षा और सुविधा के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद था। इसी दौरान  बस स्टैंड पर एक महिला, जो जींद से रोहतक जाने के लिए आई थी, का पर्स जींद में बस अड्डा गिर  गया। पर्स में आवश्यक कागजात,  और 5500 रुपये नगदी राशि मौजूद थी।

ड्यूटी के दौरान पर्स मिलने पर उप निरीक्षक सत्यवान ने बिना समय गँवाए, संबंधित महिला की पहचान व सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की। आवश्यक जांच-पड़ताल व औपचारिकताओं के बाद पर्स उसकी असली मालकिन को सुरक्षित रूप से लौटा दिया गया।

इस नेक कार्य से महिला के चेहरे पर खुशी और राहत झलक उठी। आमजन ने भी पुलिस की ईमानदारी व संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य पुलिस व जनता के बीच भरोसे को और मजबूत करते हैं।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह ने उप निरीक्षक सत्यवान के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा, “पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का ही कार्य नहीं करती, बल्कि जनता के विश्वास को कायम रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। सत्यवान जैसे अधिकारी हमारे विभाग की सच्ची पहचान हैं।”

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!