शहर में खुलेआम गुंडागर्दी, गाड़ी के शीशे तोड़ युवक को पीटा (VIDEO)

Edited By Naveen Dalal, Updated: 16 Jul, 2019 04:11 PM

यमुनानगर में गुंडागर्दी का एक लाइव वीडियो रात से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ये वीडियो मॉडल टाउन स्तिथ मेला सिंह चोंक का बताया जा रहा है। वहीं बता दें कि वीडियो में साफ दिखाई रहा है कि एक बोलेरो गाड़ी आती है उसमें से दो युवक...

यमुनानगर (सुमित ऑबरोय): यमुनानगर में गुंडागर्दी का एक लाइव वीडियो रात से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ये वीडियो मॉडल टाउन स्तिथ मेला सिंह चोंक का बताया जा रहा है। वहीं बता दें कि वीडियो में साफ दिखाई रहा है कि एक बोलेरो गाड़ी आती है उसमें से दो युवक उतरते ही साइड में खड़ी गाड़ी के अगले शीशे तोड़ते है।

PunjabKesari, Bjp, Congress, Police, Crime, election, Assembly, breaking, latest news, Car, Glass, young, man

जिसके बाद गाड़ी बैठा शख्स घबराकर बाहर निकलता है तो वह बदमाश युवक पर भी लाठी-डंडो से मारने लगते हैं और फिर गाड़ी के पिछले हिस्से के शीशे तोड़कर बोलेरो गाड़ी में फरार हो जाते हैं। इस घटना के समय मारपीट तोड़फोड़ को देख वहां से गुजर रहे लोगों भी एक बार तो स्तब्ध रह गए। तो वही वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने इस लाइव घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari, Bjp, Congress, Police, Crime, election, Assembly, breaking, latest news, Car, Glass, young, man

बताया जा रहा है कि वहीं पुलिस के पास अभी तक इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस इन युवकों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इनकी पहचान होने के बाद ही पूरा मामला पता लग पाएगा कि आखिर युवक पर हमला क्यों किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!