रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने खुद को मारी गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Feb, 2026 08:42 PM

in rohtak the father of an ips officer shot himself police are investigating t

रोहतक से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने खुद को

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक आईपीएस अधिकारी का पिता है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार दमन-दीप में तैनात आईपीएस राहुल बल्हारा के पिता 60 वर्षीय जयपाल बल्हारा ने शुक्रवार दोपहर बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जयपाल नई अनाज मंडी में आढ़ती था। बहुअकबरपुर निवासी जयपाल व उसके बड़े भाई महिपाल की नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान हैं। दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे जयपाल दुकान नंबर 38 के बाहर बैठा था। बताया जा रहा है कि उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली।  नजदीक सड़क किनारे ताश खेल रहे आढ़ती गोली चलने की आवाज सुनकर दौडे आए।
 

मृतक का बेटा 2 साल पहले बना था आईपीएस
 

मौके पर जयपाल लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। तत्काल उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंडी के आढ़तियों ने बताया कि जयपाल का बड़ा भाई महिपाल है, जिसे फौजी कहते हैं। जयपाल का बेटा राहुल बल्हारा 2 साल पहले आईपीएस बना था। फिलहाल दमन-दीव में तैनात है। जयपाल ने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल पुलिस कारणों का पता लगा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!