पति ने गोली मार पत्नी को किया घायल, मामूली विवाद कारण हुआ था झगड़ा

Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2019 12:23 PM

husband shoots wife injured quarrel due to minor dispute

हांसी की जगदीश कॉलोनी में अपने मायके आई विवाहिता पर उसके पति ने गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता

हांसी (संदीप): हांसी की जगदीश कॉलोनी में अपने मायके आई विवाहिता पर उसके पति ने गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश कॉलोनी निवासी पूनम का सिसाय गांव निवासी सोमबीर से कुछ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था व पूनम अपने मायके आइ हुई थी। बुधवार को उसका पति सिसाय गांव निवासी सोमबीर उसके घर आया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। परिजनों ने बताया कि सोमबीर उनके घर आकर झगड़ा करने लगा व पूनम पर गोली चला दी जो पूनम के सीने में जा लगी। गोली से पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई व सोमबीर को हिरासत में ले लिया। पूनम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर दिया। पुलिस इस मामले जांच शुरु कर दी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!