हरियाणा में रोंगटे खड़े करने वाला हत्याकांड, पति ने पत्नी और 40 दिन के बच्चे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, वजह होश उड़ा देगी

Edited By Harman, Updated: 20 Aug, 2026 12:38 PM

husband murdered wife and 40 day old child in palwal

पलवल सदर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि एक युवक ने नशे की हालत में अपनी विवाहिता पत्नी और महज 40 दिन के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर की छत से छलांग लगाकर भागने अथवा...

पलवल (गुरदत्ता गर्ग/दिनेश कुमार) :  पलवल सदर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि एक युवक ने नशे की हालत में अपनी विवाहिता पत्नी और महज 40 दिन के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर की छत से छलांग लगाकर भागने अथवा आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 23 वर्षीय शगुफ्ता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति 26 वर्षीय सोहेल खान पुत्र यतीम खान गांव में सीएससी सेंटर चलाता था। दोनों की शादी 20 अप्रैल 2023 को हुई थी। जिला अस्पताल में उपचाराधीन सोहेल खान ने पत्नी और बच्चे की मौत की बात स्वीकार करते हुए कथित तौर पर पुलिस के समक्ष कहा कि वह नशे में था और रात को किसी बात को लेकर उसे गुस्सा आ गया। इसी दौरान उसने पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी। आरोपी ने यह भी कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है और अब वह जल्द से जल्द फांसी चाहता है।

परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

 घटना की सूचना मिलते ही शगुफ्ता के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। मृतका की बहन और अन्य परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए शगुफ्ता को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि शादी के समय करीब चार लाख रुपये नकद और काफी सामान दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से बार-बार नई मांगें की जाती रहीं। करीब डेढ़ महीने पहले जब सगुप्ता ने एक बेटे को जन्म दिया, तो ससुराल वालों ने छूछक के अवसर पर कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर 15 अगस्त को आरोपितों ने सगुप्ता के साथ मारपीट की और उसे मायके छोड़ आए। इसके बाद 17 अगस्त को रिश्तेदारों और पंचायत के आश्वासन पर 50,000 रुपये नकद तथा एक एसी देकर सगुप्ता को वापस ससुराल भेजा गया था। आरोप है कि 18 अगस्त को सगुप्ता ने फोन कर स्वजन को बताया कि पति सोहिल, ससुर यकीम, सास अफसाना, सरपंच साहिब ने उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। 20 अगस्त की सुबह पीड़िता के परिवार को फोन पर सूचना मिली कि सगुप्ता और उसके डेढ़ महीने के मासूम बेटे जुहान की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग रजपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने मां और मासूम बच्चे के शरीर तथा गर्दन पर गंभीर चोट के निशान पाए।

शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
 
घटना से आक्रोशित परिजनों और महिलाओं की भारी भीड़ ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने शव को स्ट्रेचर सहित सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सदर थाना प्रभारी हरकिशन लोगों को समझाने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन महिलाओं की भारी भीड़ और विरोध के चलते पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया, लेकिन परिजनों का आक्रोश कम नहीं हुआ।

पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू

पीड़ित पिता ने पुलिस से मांग की है कि सभी नामजद आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में शगुफ्ता के पति सोहिल खान मुख्य आरोपित है। उसने ही पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की और उसके बाद अपने डेढ़ महीने के मासूम का गला घोंट दिया  इसके बाद उसने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास भी किया, इससे उसके पैरों में चोट आई। ग्रामीणों के अनुसार सोहेल खान नशे का आदि भी था। उसका उपचार फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में पुलिस की देखरेख में चल रहा है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि फिलहाल आरोपी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।




















 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!