Rohtak: पति-पत्नी चोरी कर हुए फरार...मकान में चिनाई के लिए आए थे, ताला तोड़ कर चुराए गहने-कैश

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Oct, 2023 05:37 PM

husband and wife abscond after stealing

आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां रोहतक जिले में मकान बनाने के लिए लाए गए एक मजदूर दंपती ने घर में चोरी कर ली। पति पत्नी घर से सोने-चांदी के गहने व रुपए चुरा कर भाग गए। दंपती ने घर का ताला तोड़ इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के...

रोहतक : आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां रोहतक जिले में मकान बनाने के लिए लाए गए एक मजदूर दंपती ने घर में चोरी कर ली। पति पत्नी घर से सोने-चांदी के गहने व रुपए चुरा कर भाग गए। दंपती ने घर का ताला तोड़ इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कबीर कॉलोनी का रहने वाला है। वह इरिगेशन डिपार्टमेंट में नौकरी करता है। उसने अपने घर पर मिस्त्री लगाए हुए हैं। जिसके लिए वह 17 सितंबर को सुखपुरा चौक से एक लेबर दंपती लेकर आया था। उनके साथ उनका एक बच्चा भी था। श्रमिक दंपती उसके साथ वाले मकान में ही रह रहे थे। 3 अक्टूबर की सुबह उसकी मां बिमला देवी अपने काम चली गई थी। मकान के मेन गेट को अच्छी तरह ताला लगाया गया था। सुबह जब वह वापस लौटी, तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर गई तो वहां सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखे संदूक पर लगा ताला भी टूटा हुआ था। संदूक को चेक किया तो संदूक के भीतर रखे गहने गायब थे। जिनमें 3 जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने का लोकेट, एक चांदी की तागड़ी का गुच्छा व 3 हजार कैश शामिल थे। इनके अलावा मकान पर दिहाड़ी पर लगाई श्रमिक दंपती भी गायब थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!