सोनीपत में हिंदुस्तान फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 Aug, 2025 08:20 PM

huge fire in hindustan foam factory in sonipat

सोनीपत के वाजिदपुर सबौली इंडस्ट्रियल एरिया में हिंदुस्तान फोम फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के वाजिदपुर सबौली इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय सनसनी फैल गई, जब हिंदुस्तान फोम फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया और फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

जैसे ही घटना की सूचना दमकल विभाग को मिली, विभाग की टीम कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। अब तक करीब 8 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग बुझाने का कार्य जारी है। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि उस पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्ट्री में फोम से संबंधित सामान और उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिससे आग और अधिक तेजी से फैली। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय सभी कर्मचारी फैक्ट्री से सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए, और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी देते हुए कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया, "हमें सूचना मिली कि हिंदुस्तान नाम की फोम फैक्ट्री में आग लगी है। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को बुलाया गया और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।" फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!