सोनीपत में दर्दनाक हादसा, बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में रिटायर्ड फौजी की मौत, गांव में मातम
Edited By Krishan Rana, Updated: 15 Apr, 2026 07:11 PM

सोनीपत के गांव महलाना के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना
सोनीपत (सन्नी मलिक): सोनीपत के गांव महलाना के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के रिटायर्ड जवान की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश रोहतक से सोनीपत आ रहे थे, तभी पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर निकल रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि मृतक की पहचान गांव गुहना निवासी, हाल रोहतक के रूप में हुई है। रिटायरमेंट के बाद वह बैंक में कैशियर के पद पर तैनात थे।इस हादसे के बाद पुरे गांव में शोक की लहर है, वहीं सोनीपत पुलिस हादसे की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)