यमुनानगर में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, गाड़ी रोककर पूछताछ करने पर हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 24 Jun, 2025 01:49 PM

huge consignment of illegal liquor was recovered in yamunanagar

यमुनानगर में बदमाशों की धमकी के बाद जहां शराब के अधिकांश ठेके अलाट नहीं हुए। यहां 90% एरिया ड्राई घोषित है। वहीं अवैध शराब की तस्करी जारी है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मिल्क माजरा टोल टैक्स के पास एक महिंद्रा पिकअप को पकड़ा है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर में बदमाशों की धमकी के बाद जहां शराब के अधिकांश ठेके अलाट नहीं हुए। यहां 90% एरिया ड्राई घोषित है। वहीं अवैध शराब की तस्करी जारी है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मिल्क माजरा टोल टैक्स के पास एक महिंद्रा पिकअप को पकड़ा है। इस पिकअप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। टीम ने मौके से 40 पेटी देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। आरोपी पिकअप चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने मंगलवार को मिल्क माजरा टोल टैक्स पर अंबाला से आ रही एक महिंद्रा पिकअप को संदिग्ध मानते हुए रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप से 40 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसमें देसी और अंग्रेजी दोनों प्रकार की शराब शामिल थी। ड्राइवर से पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब अवैध रूप से कहीं सप्लाई की जानी थी।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जैधर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। 

पुलिस आरोपी से नेटवर्क और शराब के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी शिकंजे में लिया जाएगा और इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!