जगमग योजना के तहत कैसे मिलेगी 24 घंटे बिजली, मीटर टेम्परिंग से चोरों ने लगा दी करोड़ की चपत
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 May, 2023 08:23 PM

बिजली निगम द्वारा जहां बिजली चोरी रोकने के लिए आए दिन छापेमारी से लेकर नए-नए प्लान पर कार्य किए जा रहे हैं।
चरखी दादरी(पुनित): बिजली निगम द्वारा जहां बिजली चोरी रोकने के लिए आए दिन छापेमारी से लेकर नए-नए प्लान पर कार्य किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी बिजली चोरों पर नकेल नहीं कस पा रहे हैं। इस चोरी करने वालों चोरों ने एक नया तरीका ढूंढ निकाला है। इसका खुलासा चरखी दादरी जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में की गई जांच में हुआ है। जांच के दौरान मीटर में चिप लगाकर मीटर टेम्परिंग करते हुए बिजली निगम को करीब एक करोड़ रुपए की चपत लगा दी। हालांकि विभाग द्वारा इस संबंध में बिजली चोरों से जुर्माना वसूलते हुए मीटर टेम्परिंग करने वालों पर केस दर्ज भी करवाया गया है।
बता दें कि बिजली निगम द्वारा शहरों की तर्ज पर गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए जगमग योजना के तहत बिजली मीटरों को बाहर खंभों पर लगाए गए हैं। बिजली निगम के सूत्रों की मानें तो निगम द्वारा विशेष टीमों का गठन करते हुए जगमग योजना के गांवों के अलावा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मीटर चेक किए गए। जांच के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक बिजली चोरी के नए तरीके का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि बिजली उपभोक्ता मीटर रीडर से रीडिंग के समय सेटिंग कर लेते थे। रीडर प्राइवेट कंपनी के होने के कारण 3 से 6 महीने में बदल जाते हैं। इसलिए वे रीडिंग को कम नोट करते थे। वहीं मीटर टेम्परिंग के मामले केस भी पकड़े गए। जिनमें से 349 केस में चिप लगी हुई थी।
बिजली निगम के एसडीओ शंकर लाल पंवार ने बताया कि निगम की टीमों द्वारा मीटर टेम्परिंग सहित कई प्रकार से बिजली चोरी के केस पकड़े हैं। इस वर्ष बिजली चोरों पर करीब एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली की चोरी करना अपराध है। विभाग की पकड़ में आने पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाता है। इसलिए मीटर टेम्परिंग से बचें।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हरियाणा के इस जिले में झमाझम बारिश, तेज हवाओं और बिजली कड़कने से सहमे लोग; विभाग ने अलर्ट रहने की...

CM सैनी ने जारी की लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त, 10.10 लाख बहनों-बेटियों के खातों में पहुंचे...

41 करोड़ की लागत से NCR में 775 ANPR कैमरे लगाए जाएंगे

बड़ी लापरवाही; झज्जर में रिकॉर्ड में बढ़ी आय ने छीना गरीब परिवार का BPL और आवास योजना का लाभ, DC से...

रोहतकवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति, जींद बाईपास चौक पर बनेगा 92 करोड़ का नया फ्लाईओवर...मिली हरी...

Good News : अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा 'लाडो लक्ष्मी योजना' का लाभ, CM सैनी ने...

बहादुरगढ़ में मुख्य डाकघर पर लगी लंबी कतारें, घंटों इंतजार को मजबूर लोग...कई दिनों से चक्कर काट रहे...

फरीदाबाद में मेडिकल स्टोर में चोरी, ताला तोड़ लाखों रुपये और इंजेक्शन ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई...

Rewari: बिहारीपुर के कबीरपंथी आश्रम में गेट तोड़कर चोरी, चांदी के 5 छत्र, नकदी और मोबाइल ले उड़े चोर

सोनीपत में सनसनी: मोबाइल चोरी के बाद भागा चोर, अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत