फरीदाबाद में  नींव खोदने के दौरान गिरा मकान, 7 बच्चों को आई चोट

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Dec, 2025 11:22 AM

house collapsed during excavation work in faridabad injuring 7 children

सिकरौना थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर में नींव की खुदाई करने के दौरान पड़ोस का मकान गिर गया जिससे मकान में रह रहे 7 बच्चों को चोट आई है।

फरीदाबाद : सिकरौना थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर में नींव की खुदाई करने के दौरान पड़ोस का मकान गिर गया जिससे मकान में रह रहे 7 बच्चों को चोट आई है। 

मूलरूप से बिहार के मुंगेर जिला निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव कबूलपुर बांगर में सिकरौना निवासी जीतराम के मकान में किराए पर रहते हैं। परिवार पालने के लिए उन्होंने किराए के मकान में ही करियाने की दुकान खोल रखी है। घर के बराबर में सुंदर सिंह का प्लाट है। 18 दिसम्बर को सुंदर सिंह अपने प्लाट की नींव खुदवा रहा था। इससे उनके मकान की दीवार की मिट्टी निकल गई और मकान भरभराकर नीचे गिर गया। इससे पीड़ित की करियाने की दुकान, बाइक समेत अन्य घरेलू सामान टूट गया। यही नहीं, 7 बच्चे छत के नीचे आ गए जिससे उनको चोटें आई हैं। एक 7 साल की बेटी अंशिका के सिर में अधिक चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी सुंदर सिंह ने 4 दिन पहले धमकी दी थी कि दुकान में जे.सी.बी. चलवाएंगे। करीब 2 साल पहले उसके बेटे से मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!