करनाल नेशनल हाइवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 गाड़ियों की आपस में हुई भिड़त, 1 की मौत, 10 घायल (VIDEO)

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Jan, 2022 10:12 AM

करनाल में नेशनल हाइवे पर एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें 5 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। दरसअल बता दें कि नेशनल हाईवे पर सेक्टर 6 के पास काम चल रहा है...

करनाल (केसी आर्या) : करनाल में नेशनल हाइवे पर एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें 5 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। दरसअल बता दें कि नेशनल हाईवे पर सेक्टर 6 के पास काम चल रहा है, जिसकी वजह से ट्रैफिक स्लो हो गया है। एक गाड़ी जिसमें परिवार अपने बच्चों के साथ अपने घर वापिस जा रहे थे, गाड़ी धीरे हुई इतने में पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक में गैस सिलेंडर भरे हुए थे। गाड़ी के अंदर बच्चों सहित 6 लोग थे जो अंदर फंस गए। वहीं आस पास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के साथ उन्हें बाहर निकाला, जिसमें एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि गाड़ी के परखच्चे उड़ चुके थे, गाड़ी सीएनजी की थी, जिसके बाद ब्लास्ट का भी खतरा मंडराने लगा। ट्रक और गाड़ी की टक्कर के बाद पीछे से आ रही गाड़ियों की ब्रेक भी नहीं लगी और ट्रक में एक गाड़ी पीछे जा घुसी जिसमें बैठा परिवार करनाल से गन्नौर जा रहा था, जिसके परिवार के सदस्य घायल हो गए है। उसके बाद 2 गाड़ियां आपस में और भिड़ी। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। क्रेन को मौके पर बुलाया गया जिसकी मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को साइड किया गया ताकि कोई और हादसा ना हो। हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी स्लो हो गया। उधर कल्पना चावला मेडिकल हॉस्पिटल में भी अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है जो कि ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है। वहीं इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!