झज्जर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Nov, 2025 05:44 PM

झज्जर जिले एक गांव के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
झज्जर (दिनेश कुमार) : झज्जर जिले के गांव रईया के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार परिवार दिल्ली के उत्तम नगर से महेंद्रगढ़ जिले के गांव झगडोली में रिश्तेदार की मौत पर शोक व्यक्त करके दिल्ली लौट रहा था। गांव रईसा के पास संतुलन बिगड़ने से कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से झज्जर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

झज्जर का लाल शहीद: कमांडो कोर्स के दौरान लेफ्टिनेंट अमित जाखड़ ने देश पर न्योछावर किए प्राण

Weather Alert: हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ बारिश, पड़ेंगे ओले...लोग बरतें सावधानी

Jhajjar पुलिस की बड़ी कामयाबी, हिमांशु भाहू गैंग के 2 शार्प शूटर दबोचे, बड़ी साजिश की नाकाम

Fire in Truck: रोहतक में ट्रक का टायर फटने से लगी भीषण आग, फर्नीचर शोरूम में करोड़ों का नुकसान

Rohtak : होली विवाद के बाद दलित बस्ती में दहशत, दो दर्जन परिवार के घरों पर लटके ताले, छात्रों के...

सड़क घेरी तो खैर नहीं! बहादुरगढ़ नगर परिषद का सख्त अभियान; ड्रेन किनारे से हटाया अतिक्रमण

LPG की किल्लत और 'आसमान' छूते दाम: सड़कों पर उतरीं महिलाएं, गैस सिलेंडर के साथ अनोखा प्रदर्शन

हरियाणा में ‘प्राण वायु देवता’ योजना का विस्तार, अब इन पेड़ों को मिलेगी 3,000 वार्षिक पेंशन

बुखार की दवा लेने गया था पहलवान, फार्मासिस्ट ने बना दिया 'अधमरा', 3 दिन बाद आया होश

5 रुपये के गोलगप्पों के विवाद पर 12 साल बाद फैसला, महम अदालत ने 9 लोगों को किया बरी