Jhajjar: नर्सिंग की पढ़ाई कर रही युवती ने लगाया मौत को गले, देखकर परिजनों के उड़े होश

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Feb, 2026 04:25 PM

young woman studying nursing in jhajjar committed suicide

झज्जर जिले के गांव में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है। युवती ने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर जिले के गांव में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है। युवती ने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जिसे परिजन फंदे से उतारकर डीघल सीएचसी इलाज के लिए लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया l 

मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय निकिता पुत्री सुधीर निवासी गांव बरहाना जिला झज्जर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि युवती ने अपने घर देर शाम चौबारे में फांसी का फंदा लगाकर जान दी है। परिजनों ने तुरंत उसे संभालने का प्रयास किया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के हवाले किया गया है। वहीं घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!