रंजिश का खौफनाक बदला, पानीपत में 3 लोगों को स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत के घाट उतारा, परिवारों में मचा कोहराम

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Jun, 2026 04:37 PM

horrific act of revenge three people run over and killed by a scorpio in panipa

हरियाणा के पानीपत जिले में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां समालखा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 3 लोगों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चढ़ाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार तीनों मृतकों की पहचान गांव डिकाडला के रहने वाले नरेंद्र सिंह (46), विनोद (48) और अनिप गाहल्याण (36) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों खेत का चक्कर लगाकर सड़क किनारे स्कूटी रोककर बातचीत करने लगे। तभी गांव आटा की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो चालक ने तीनों को बुरी तरह से रौंद दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया।  

हादसे से जहां नरेंद्र और अनिप की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से जख्मी विनोद को जब इलाज के लिए पानीपत ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

बताया जा रहा है कि तीनों मृतक शादीशुदा थे और अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। मृतक नरेंद्र खेतीबाड़ी के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे, जबकि अनिप ने बी-टेक की पढ़ाई की हुई थी।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल और थाने में जमकर हंगामा किया। परिजनों का सीधा आरोप है कि यह कोई सामान्य रोड एक्सीडेंट नहीं है, बल्कि गांव के ही कुछ रसूखदार लोगों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए जानबूझकर इस वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों ने पुलिस को कुछ संदिग्धों के नाम भी सौंपे हैं, जिनके साथ पिछले कुछ समय से मृतकों का विवाद चल रहा था।

वहीं पूरी घटना को लेकर समालखा DSP नरेंद्र कादियान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी हैं। इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की गाड़ी का सुराग मिल सके।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!