18 को परिवर्तन रैली से हुड्डा का हृदय परिवर्तन हो : धनखड़

Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2019 10:55 AM

hooda s change of heart from parivartan rally on 18th dhankhar

शनिवार को रोहतक में कृषि मंत्री धनखड़ ने 18 अगस्त की रैली पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऐसा लगता है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अशोक तंवर का नेतृत्व स्वीकार कर लिया है। मैं,उम्मीद करता हूं कि

रोहतक (मैनपाल): शनिवार को रोहतक में कृषि मंत्री धनखड़ ने 18 अगस्त की रैली पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऐसा लगता है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अशोक तंवर का नेतृत्व स्वीकार कर लिया है। मैं,उम्मीद करता हूं कि परिवर्तन रैली से हुड्डा का हृदय परिवर्तन हो।  इससे पहले झज्जर में कृषि मंत्री ने कहा था कि पूर्व सी.एम. हुड्डा भी प्रदेश कांग्रेस के पद के लिए योग्य इंसान हैं। पार्टी को उनकी तरफ भी ध्यान देना चाहिए।

बहुत दिनों से कांग्रेस पूरी तरह से उलझी है,जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। धनखड़ शनिवार को रोहतक सॢकट हाऊस में 7 स्टार रेनबो स्कीम को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है जहां की पंचायतें न केवल शिक्षित व प्रशिक्षित हैं बल्कि अपने स्तर पर विकास कार्य करवाने में भी सक्षम हैं।

20 लाख राशि खर्च करने की छूट
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए तक की राशि खर्च करने की खुली छूट प्रदान की गई है। इसमें पंचायत विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं रहता।  ग्राम पंचायतों को सामाजिक सरोकारों से जोडऩे के उद्देश्य से पंचायतीराज विभाग ने पंचायतों को स्टार ग्रेङ्क्षडग देना शुरू किया है जिसमें 6 स्टार प्राप्त करने वाली पंचायतों को 20 लाख रुपए, 5 स्टार प्राप्त करने वाली पंचायतों को 15 लाख रुपए तथा 4 स्टार प्राप्त करने वाली पंचायतों को 10 लाख रुपए व विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए जाते हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!