Honeytrap: हनीट्रैप केस में लाखों रूपये लेती महिला गिरफ्तार, लिफ्ट के बहाने करती थी शिकार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Mar, 2025 05:59 PM

honeytrap woman arrested for taking of rupees in honeytrap case

नरवाना में हनीट्रैप में फंसाने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला पहले लिफ्ट मांगती फिर मोबाइल नंबर लेती और फिर हनीट्रेप में फंसा कर पैसे ऐंठती। पुलिस ने महिला को 8 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

नरवाना (गुलशन चावला) : नरवाना में हनीट्रैप में फंसाने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला पहले लिफ्ट मांगती फिर मोबाइल नंबर लेती और फिर हनीट्रेप में फंसा कर पैसे ऐंठती। पुलिस ने महिला को 8 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस हनीट्रैप वुमन के निशाने पर हर 6 महीने में एक नया टारगेट होता था। पुलिस ने महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया कर लिया है।

नरवाना DSP अमित भाटिया ने बताया कि 8 जनवरी 2025 को उचाना कलां की एक महिला ने हिसार जिले के कापड़ो गांव के रहने वाले युवक पर रेप का मामला दर्ज करवाया था। फिर आरोपी युवक की मां ने शिकायत दी कि आरोप लगाने वाली महिला मामले को निपटाने के लिए 8 लाख रुपए मांग रही है। पुलिस ने प्लान बनाकर 8 लाख रूपये देने की बात कही। DSP अमित ने बताया कि महिला ने पैसे के उचाना कलां में एक दुकान पर बुलाया। जब पैसे लेने महिला व एक युवक आया तो पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला उचाना कलां की ही रहने वाली है।

PunjabKesari

लिफ्ट के बहाने लेती थी फोन नंबर

पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिला पहले राह चलते युवकों से लिफ्ट लेती थी। लिफ्ट के दौरान ही उनका मोबाइल नंबर लेती और फिर खुद मिस कॉस करती। युवती इस दौरान अपनी बातों में फंसाती और फिर रेप का मामला दर्ज करवाकर समझौते के नाम पर पैसे की डिमांड करती। पुलिस ने बताया कि अब तक तीन लोगों को फंसा चुकी है। महिला हर 6 महीने बाद नया शिकार ढुंढती लेती थी। 

सगा भाई भी था गिरोह का सदस्य

DSP अमित ने बताया कि महिला का पूरा गिरोह है। जिनमें महिला का सगा भाई, मौसी का लड़का व अन्य एक व्यक्ति भी शामिल हैं। फिलहाल 3 आरोपियों को पकड़कर रिमांड लेने के बाद न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक आरोपी की तलाश जारी है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!