तेज रफ्तार दूध से भरे केंटर ने कुचला स्कूटी सवार, मौत

Edited By Shivam, Updated: 13 Oct, 2019 04:23 PM

high speed milk filled canter crushes scooty riders opportunities

पलवल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार दूध से भरे केंटर ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाइवे नंबर 19 स्थित बस स्टैंड के समीप हुआ है।

पलवल(दिनेश): पलवल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार दूध से भरे केंटर ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाइवे नंबर 19 स्थित बस स्टैंड के समीप हुआ है। फिलहाल कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  

जांच अधिकारी एएसआई रामजीवन के अनुसार पलवल के गांव पेलक निवासी वीरेंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चाचा सरिया शनिवार को स्कूटी पर सवार होकर बल्लभगढ़ स्थित दवाई लेने के लिए गया था। दवाई लेकर शाम को जब वह वापस घर आ रहा था। तो बस अड्डा के समीप तेज रफ्तार में पीछे से आए दूध से भरे एक केंटर ने सरिया को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर केंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और रविवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!