महिला और पुलिस के बीच चला हाईप्रोफाईल ड्रामा, वीडियो वायरल

Edited By Shivam, Updated: 19 May, 2020 01:15 PM

high profile drama between woman and police video goes viral

हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक अज्ञात महिला का हाईप्रोफाईल ड्रामा देखने को मिला। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो एक टीम मौके पर पहुंची तो महिला ने कहा कि वह सिर्फ महिला पुलिसकर्मी से ही बात करेगी। उसका कहना था कि कोई भी पुरुष पुलिस कर्मी उसे साथ...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक अज्ञात महिला का हाईप्रोफाईल ड्रामा देखने को मिला। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो एक टीम मौके पर पहुंची तो महिला ने कहा कि वह सिर्फ महिला पुलिसकर्मी से ही बात करेगी। उसका कहना था कि कोई भी पुरुष पुलिस कर्मी उसे साथ या पकड़ कर नहीं ले जा सकता। महिला के व्यवहार से ऐसा जान पड़ता था जैसे व काफी ज्यादा परेशान हो। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि महिला मानसिक रूप से ठीक नहीं है। महिला अजीब तरीके से इधर-उधर घूम रही थी, हालांकि पुलिसकर्मी उसका पीछा करत रहे जब तक महिला पुलिस पीसीआर के साथ नहीं आ गई।



बताया जा रहा है कि महिला के पैर में चोट लगी थी और वो किसी भी बात का ठीक से जवाब नहीं दे पा रही थी। मीडिया कर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वो दिल्ली से आई है और अभी तक उसकी शादी भी नहीं हुई है। महिला बार-बार पुलिस से सिर्फ यही कह रही थी कि मुझे परेशान मत करो मैंने क्या गुनाह किया है। पुलिसकर्मी ने महिला काफी देर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह हर बार उठकर चल देती थी। 

महिला और पुलिसकर्मियों के बीच चला ये हाईप्रोफाइल ड्रामा काफी देर तक चला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक महिला के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी कि महिला कौन है? कुरुक्षेत्र में कैसे आई और उसे क्या परेशानी है? इन सब सवालों का जबाव पुलिस ढूंढने में लगी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!