सिरसा में 25 व अम्बाला में 7 करोड़ की हैरोइन पकड़ी, 19 व 21 साल के युवा निकले तस्कर

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Mar, 2025 09:12 AM

heroin worth rs 25 crore seized in sirsa and rs 7 crore seized in ambala

सी. आई.ए. ने सिरसा में 25 व अम्बाला में 7 करोड़ रुपए की हैरोइन सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

सिरसा/अम्बाला छावनी (ब्यूरो) : सी. आई.ए. ने सिरसा में 25 व अम्बाला में 7 करोड़ रुपए की हैरोइन सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। ऐलनाबाद की सी. आई.ए. टीम ने 4 किलो 256 ग्राम हैरोइन के साथ कार सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बरामद हैरोइन के साथ पाकिस्तान करंसी का 10 रुपए का आधा नोट लगा हुआ है। पकड़े गए युवकों की पहचान अभिषेक (19) निवासी नाईवाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी, सिरसा और प्रदीप (21) निवासी नरुआना, बठिंडा (पंजाब) हुई है। दोनों पंजाब नंबर की कार में हैरोइन लेकर सिरसा आ रहे थे। सी.आई.ए. टीम कार रुकवाकर तलाशी ली तो युवकों के पास हैरोइन मिली।

सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण अनुसार हैरोइन की बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपए है। गिरफ्तार युवकों ने प्रारम्भिक पूछताछ में बताया कि वे हैरोइन पंजाब से खरीद कर लाए थे। इसे सिरसा शहर व आसपास के एरिया में सप्लाई करना था। हैरोइन के साथ पाकिस्तान करंसी का नोट भी मिला है। इसलिए पाकिस्तान से तार जुड़े होने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हैरोइन पाकिस्तान से पंजाब और फिर सिरसा पहुंची है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

वहीं अम्बाला सी.आई.ए.-1 ने 1 किलो हैरोइन व 5.69 लाख रुपए सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी का 3 दिन का रिमांड मिला है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने ने बताया कि हैरोइन की बाजार में कामत 7 करोड़ रुपए है। 21 मार्च 2025 को सी.आई.ए.-1 अम्बाला को सूचना मिली थी कि आरोपी हौरा चावला दिल्ली से नशीला पदार्थ हैरोइन लाकर सप्लाई करता है जो आज भी दिल्ली से हैरोइन लेकर गाड़ी में काली पलटन पुल से गुजरेगा। सूचना पर सी.आई.ए.-1 अम्बाला के सह-उपनिरीक्षक आशीष कुमार व पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह ने काली पलटन पुल के पास नाकाबंदी दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली जिसमें 1 किलो हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हीरा निवासी जग्गी गार्डन अम्बाला शहर के रूप में हुई जिसे गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी अन्य के लिए नशे की सप्लाई करता है जो बदले में उसे मोटी रकम देता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!