कोरोना पॉजिटिव महिला के सम्पर्क में आने से बच्चे भी चपेट में आए, 13 अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव

Edited By Isha, Updated: 01 Apr, 2020 04:48 PM

सिरसा में एक 38 वर्षीय महिला में कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद महिला के सम्पर्क में आये 15 लोगों के सेम्पल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए जिसमें महिला के दोनों बच्चों की रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई है  हालांकि बाकी 13

सिरसा(सतनाम)-  सिरसा में एक 38 वर्षीय महिला में कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद महिला के सम्पर्क में आये 15 लोगों के सेम्पल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए जिसमें महिला के दोनों बच्चों की रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई है  हालांकि बाकी 13 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है । महिला का एक 6 वर्ष का लड़का है और 8 वर्ष लड़की शामिल है। फिलहाल दोनो बच्चों को सिरसा के नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में उपचार के लिए रखा गया है।

जानकारी के अनुसार ये महिला राजस्थान के उदयपुर में परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी वह वहां से दिल्ली से उदयपुर और फिर जयपुर होते हुए सिरसा पहुंची । आशंका जताई जा रही है कि महिला वही से संक्रमित हुई होकर आई है। इसके इलावा महिला ने सिरसा में दो किट्टी पार्टी भी की थी । 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!