जुलाना में भारी बारिश का कहर, मकान की छत गिरी, परिवार हुआ बेघर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Sep, 2025 08:28 PM

heavy rain wreaks havoc in julana roof of house collapses

जुलाना क्षेत्र के करेला गांव में बीती रात लगातार हो रही बरसात से एक मकान की छत गिर गई।

जुलाना (विजेंद्र सिंह): जुलाना क्षेत्र के करेला गांव में बीती रात लगातार हो रही बरसात से एक मकान की छत गिर गई। मकान की छत गिरने से परिवार बेघर हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। किसी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घर में रखा सारा सामान मलबे के नीचे दब गया।

परिवार की सदस्य रचना ने बताया कि घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात को अचानक बारिश तेज हो गई। उन्हें बारिश में मकान गिरने की आशंका हुई। उन्होंने जैसे-तैसे बाहर निकलकर देखा तो उनके मकान की छत गिर गई थी। घर के अंदर काफी सामान था जिसे वे नहीं निकाल सके। सारा सामान अब मलबे में दबकर खराब हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर की छत गिरने से अब वे बेघर हो गए हैं और उनके रहने की समस्या हो गई है। पीड़िताें ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!