मोटरसाइकिल का कटा भारी भरकम चालान, बाइक छोड़कर मौके से फरार हुआ युवक(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 16 Jan, 2020 06:14 PM

नए ट्रैफिक चालान का असप अब और गहरा होता जा रहा है।ताजा मामला सामने आया है गोहाना के महम रोड़ से जहां पुलिस ने एक बाइक सवार युवक का 23 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। वहीं

सोनीपत(सुनील जिंदल)- नए ट्रैफिक चालान का असप अब और गहरा होता जा रहा है।ताजा मामला सामने आया है गोहाना के महम रोड़ से जहां पुलिस ने एक बाइक सवार युवक का 23 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। वहीं इस सबके बीच बाइक सवार अपनी बाइक वहीं मौके पर छोड़कर भाग गया।

बाइक चालक विजय गोहाना के गांव मदीना का रहने वाला है। बता दें कि ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के खिलाफ गोहाना ट्रैफिक पुलिस ने पिछले कई दिनों से एक अभियान चला रखा है। बुधवार को भी गोहाना ट्रैफिक पुलिस द्वारा महम रोड़ पर नाका लगाया था और आने जाने वाहनों के उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही थी।इसी दौरान एक युवक अपनी बाइक पर सवार युवक वहां से निकलने लगा जिसे पुलिस ने रोका लिया और कागजात के बारे में जानकारी मांगी। बाइक की पहचान छुपाने के लिए युवक ने उसे पूरी तरह से काले स्टीकर के साथ सजाया हुआ था।

बाइक के आगे और पीछे नंबर प्लेट की जगह उसने अपने समुदाय का नाम लिखवाया था. पुलिस ने बाइक चालक का 23 हजार 500 रुपये का चालान किया. वहीं युवक अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया। बता दें कि इससे पहले भी गोहाना ट्रेफिक पुलिस ने एक स्कूटी का 28 हजार और एक बुलेट का 32 हजार 500 का बाइक का चालान काट चुकी है। 
 

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!