मानेसर लैंड स्कैम: कोर्ट पहुंचे हुड्डा, बंसल के न पहुंचने पर मिली अगली तारीख

Edited By Shivam, Updated: 20 Feb, 2019 05:39 PM

hearing on manesar land scam

गुरूग्राम के मानेसर में हुए जमीन घोटाले के मामले को लेकर पंचकूला स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहि अन्य आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए, लेकिन कोर्ट में अतुल बंसल के हाजिर न...

पंचकूला(उमंग): गुरूग्राम के मानेसर में हुए जमीन घोटाले के मामले को लेकर पंचकूला स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहि अन्य आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए, लेकिन कोर्ट में अतुल बंसल के हाजिर न होने पर कोर्ट में कोई बहस नहीं हो पाई, जिसके चलते मामले में अगली तारीख पड़ गई है।

इस मामले में अब अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होनी है। कोर्ट ने मामले के आरोपी अतुल बंसल के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किए थे, आज दोबारा वारंट जारी किए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमन्त्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेशी के बाद पुलवामा हमले व आतंकवाद पर पूछे सवाल पर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया खड़ी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!