ITI कालका-बिटना में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करें आवेदन

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jun, 2026 03:55 PM

last date for admission in iti kalka bitna extended

कालका एट बिटना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के इच्छुक छात्रों के लिए दाखिला पोर्टल शुरू हो चुका है और इंजीनियरिंग व गैर इंजीनियरिंग ट्रे़डस में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर...

पंचकूला (धरणी) : कालका एट बिटना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के इच्छुक छात्रों के लिए दाखिला पोर्टल शुरू हो चुका है और इंजीनियरिंग व गैर इंजीनियरिंग ट्रे़डस में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। 

आईटीआई, कालका स्थित बिटना के प्रधानाचार्य मनदीप बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देश, संस्थानों की सूची तथा सीट मैट्रिक्स की पूरी जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसके तहत अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन काॅपी अपलोड करनी हागी।

उन्होने बताया कि दाखिले के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, ई-मेल आईडी तथा सक्रिय मोबाइल नंबर अनिवार्य होंगे। अन्य बोर्ड से आने वाले विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी जमा करवाना होगा। दाखिले के लिए आवेदन आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे, जिसके लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रूपये और आरक्षित वर्ग के लिए 50 रूपये रहेगा। महिला आवेदको के लिए दाखिला आवेदन निशुल्क रहेगा।

बेनिवाल ने बताया कि विभाग के अनुसार यदि किसी विद्यार्थी की पढ़ाई में गैप रहा है, तो उसे गैप ईयर का शपथ पत्र तथा बैंक पासबुक की काॅपी भी आवेदन के साथ प्रस्तुत करनी होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के निर्देशानुसार दो वर्षीय आईटीआई करने के बाद कक्षा बारहवीं का हिंदी या अंग्रेजी विषय का पेपर देने पर छात्र बारहवीं की मार्कशीट प्राप्त कर सकते है। आईटीआई में दाखिले के लिए हेल्पडेस्क बनाई गई है, जहां विद्यार्थी आवेदन निशुल्क दाखिला फार्म भरवा सकता है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि आईटीआई, कालका स्थित बिटना में शिक्षार्थियों के रोजगार एवं उद्योगों की मांग अनुसार विभिन्न 17 व्यवसायों (ट्रेड्स) की 22 यूनिटस (इंजीनियरिंग व गैर इंजीनियरिंग ट्रेड्स) में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है तथा सीटों का विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!