हरियाणा के बिगाड़ी लोगों की सेहत, 40 से 50 लोग बीमार... विभाग सोया कुंभकरणी नींद

Edited By Isha, Updated: 13 Jul, 2025 08:39 AM

health of people of haryana deteriorated 40 to 50 people are ill

जिले के गांव बाबा लदाना में पानी की पाइप लाइन लीकेज के चलते घरों में हो रहे गंदे पानी की सप्लाई ने लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर दिया। अब तक 45 से 50 लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से 32 मरीजों का तो इलाज चल रहा है

कैथल: जिले के गांव बाबा लदाना में पानी की पाइप लाइन लीकेज के चलते घरों में हो रहे गंदे पानी की सप्लाई ने लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर दिया। अब तक 45 से 50 लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से 32 मरीजों का तो इलाज चल रहा है।  शनिवार को भी चार लोगों की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज शुरू किया है। 

इस गंदे पानी के पीने से लोग बीमारी का शिकार हो रहे है। ग्रामीण दीपू ने बताया कि उसके मां, दो बहनें, चाची व भाई शहर के निजी अस्पताल में दाखिल है। सभी को उल्टी, दस्त व पेट में दर्द होने के साथ-साथ पेशाब रुकने की समस्या है। यह सब गांव में सप्लाई हो रहे गंदे पानी के कारण हुआ है।

 
गांव में उल्टी व दस्त के बढ़ते मामलों को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लोग गंदा पानी पी रहे हैं, लेकिन पब्लिक हेल्थ की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। गांव में करीब तीन जगहों पर पानी की पाइप लाइन लीकेज हैं, इस कारण नालियों का गंदा पानी घरों में आ रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!