Weather Alert! कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाए हरियाणवी, मौसम को लेकर आ गई बड़ी Update

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jan, 2025 07:44 AM

haryanvi people should get ready for the harsh winter

हरियाणा में आज से मौसम करवट लेगा।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज से मौसम करवट लेगा। अगले 2 से 3 दिन तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

PunjabKesari

17 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। शुक्रवार रात को पानीपत, हिसार, भिवानी और जींद के आसपास के क्षेत्रों में घनी धुंध छाई। यहां विजिबिलिटी शून्य रही।

PunjabKesari

12 जनवरी से छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार अगर बादलवाई छाएगी तो धुंध का असर कम हो जाएगा। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बादलवाई व बारिश के कारण अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश के बाद 12 जनवरी से कुछ इलाकों में गहरा कोहरा देखने को मिल सकता है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!