Haryana TOP 10: आज प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, ईडी में सोनिया गांधी को पेशी को लेकर जताया जाएगा विरोध, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2022 07:01 AM

haryana top 10 read top news of haryana pradesh

आज प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, ईडी में सोनिया गांधी को पेशी को लेकर जताया जाएगा विरोध

डेस्क: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी में सोनिया गांधी की पेशी के विरोध में आज कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। प्रदेश में भी तमाम जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार गांधी परिवार को परेशान करने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। यही नहीं केंद्रीय एजेंसियों के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के नेतृत्व में चंडीगढ़ में भी जोरदार रोष जताया था। कांग्रेस नेताओं ने एक रोष मार्च निकालते हुए ईडी दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें बीच में ही रोक लिया था। 

8 अगस्त को शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, मंत्रिमंडल की बैठक में हुआ फैसला

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कुल 11 एजेंडे रखे गए थे। इस बैठक में फैसला हुआ कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 8 अगस्त को शुरू होगा। हालांकि सत्र की अवधि का को लेकर फैसला बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया जाएगा।

जरा सी भी नैतिकता है तो कुलदीप बिश्नोई सबसे पहले दे पद से इस्तीफा: उदयभान

उदयभान ने कुलदीप बिश्नोई पर भी कई तरह के कटाक्ष करते हुए कहा कि आदमपुर की जनता के साथ विश्वास घात करने वाले कुलदीप को नैतिकता के आधार पर पद सेे इस्तीफा देना चाहिए। हालांकि उन्होंने चंद्रमोहन बिश्नोई को पार्टी का वरिष्ठ नेता बताते हुए उनसे कोई गिला शिकवा ना होने की बात कही है। उन्होंने सरकार को और भी कई मुद्दों पर घेरा। 

BJP-JJP कार्यकाल में सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई, अपराध व नशे में ही की तरक्की: भूपेंद्र हुड्डा

कानून-व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह विफल प्रदेश सरकार की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा आज चंडीगढ़ स्थित आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 8 साल से सत्ता में होने के बावजूद सरकार अपनी विफलताओं का ठीकरा पूर्ववर्ती सरकार पर फोड़ना चाहती है। जबकि, सच यह है कि मौजूदा सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था का दिवाला पीट दिया है। 

कांग्रेस नेता बिल्लू चंदाना व इनेलो के पूर्व प्रत्याशी ज्ञान सिंह गुर्जर जेजेपी में हुए शामिल

कैथल जिले में जननायक जनता पार्टी को उस समय और मजबूती मिली जब कांग्रेस नेता बिल्लू चंदाना, पूंडरी से इनेलो के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ज्ञान सिंह गुर्जर और पूर्व बीजेपी नेता पाला राम सैनी ने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी का पटका पहनाकर तीनों नेताओं और उनके सभी साथियों का विधिवत रूप से जेजेपी में स्वागत किया। 

हरियाणा पुलिस में भर्ती होंगे स्पेशल जवान, कांस्टेबल के खाली पदों को भरने में मिलेगी मदद

हरियाणा सरकार ने पुलिस बल को और मजबूत करने व राज्य में होने वाली अप्रिय घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 2000 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के अनुसार हरियाणा पुलिस में पूर्व सैनिकों और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को एक साल के लिए भर्ती किया जाएगा। 

अजय माकन को लेकर श्रुति चौधरी का बड़ा बयान, बोली- सबूतों के अभाव में बात करना गलत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा उम्मीदवार रहे अजय माकन द्वारा किरण चौधरी को लेकर की गई टिप्पणी पर उनकी पुत्री व कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा श्रुति चौधरी ने पलटवार किया  है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई भी बात परिपक्वता के साथ ही करनी चाहिए। सबूतों और सच्चाई के अभाव वाली कोई भी बात एक अच्छे राजनेता की पहचान नहीं है। 

हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में एस.आई.टी. के सदस्यों के साथ मिलकर इंस्पैक्टर अमित कुमार द्वारा 2 आरोपी गिरप्तार कर लिए हैं। जिनकी पहचान गांव बासड़ा जिला हिसार निवासी सुरेंद्र व गांव डयोडखेड़ी निवासी राकेश के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि पेपर लीक मामले में 7 अगस्त को सी.आई.ए.-1 द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में 122 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

हरियाणा में 2025 तक लागू होगी नई शिक्षा नीति, राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों को दिए निर्देश

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करें। इसके तहत साइन्टिफिक टेम्परामेंट, मॉरल वैल्युज, टैक्निकल व रिसर्च ओरिएंडिट अर्थात् वैज्ञानिक स्वभाव, नैतिक मूल्यों, तकनीकी व अनुसंधान का प्रमुख तौर पर ध्यान रखा जाना चाहीए। देश में यह नई शिक्षा नीति सन् 2030 तक लागू करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हरियाणा सरकार ने इसे प्रदेश में सन् 2025 तक लागू करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा के लिए अच्छी खबर, नीति आयोग के इनोवेशन इंडेक्स में प्रदेश को मिला तीसरा स्थान

नीति आयोग ने तीसरा इनोवेशन इंडेक्स जारी कर दिया है, जिसमें हरियाणा ने टॉप तीन राज्यों में जगह बना ली है।  इंडेक्स में प्रमुख राज्यों में हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा है, जबकि कर्नाटक पहले की तरह पहले स्थान पर कब्जा किए हुए है। इसमें दूसरा स्थान तेलंगाना ने प्राप्त किया है।

दुखद हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी में मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत, एक घायल

रोहतक-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस ने  स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी, जिसके कारण स्कूटी पर सवार तीन लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!