"AICC ओबीसी के अध्यक्ष दिखावटी और दंतहीन हैं", हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस के कैप्टन ने ट्वीट कर खोली पोल

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Oct, 2024 09:08 PM

haryana s captain ajay yadav tweets created a stir in congress

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम से नाखुश कांग्रेस में घमासान छिड़ने के आसार दिख रहे हैं। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने बगावती तेवर दिखाते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बड़ा संकेत दिया

हरियाणा डेस्कः हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम से नाखुश कांग्रेस में घमासान छिड़ने के आसार दिख रहे हैं। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने बगावती तेवर दिखाते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बड़ा संकेत दिया है। ट्वीट में राहुल गांधी को टैग कर यादव ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष दिखावटी व दंतहीन है। 

दरअसल हरियाणा में विधानसभा चुनाव का परिणाम उम्मीदों के विपरीत आया है। जिसके बाद कई नेता अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। टिकट बंटवारे सहित कई फैसलों पर कांग्रेस के नेता ही सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी खुल कर आवाज नहीं उठाई है। लेकिन इस बीच कैप्टन अजय यादव के ट्वीट ने तहलका मचा दिया है। 

उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा कि पार्टी को "दक्षिणी हरियाणा खासकर गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में अपनी विफलता के लिए आत्मचिंतन करना चाहिए, जहां उसे सिर्फ 1 सीट मिली। अहीरवाल का कांग्रेस कार्यसमिति, मुख्य चुनाव समिति, एआईसीसी महासचिव और यहां तक ​​कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। @राहुल गांधी एआईसीसी ओबीसी के अध्यक्ष दिखावटी और दंतहीन हैं"

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!