हरियाणा के इस जिले में मौसम का यू-टर्न,  तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि ने तपती गर्मी से दी राहत

Edited By Harman, Updated: 28 May, 2026 06:16 PM

strong winds rain and hailstorm in this district of haryana

पिछले कई दिनों से आग उगलती भीषण गर्मी से परेशान लोगों को देर शाम उस समय बड़ी राहत मिली, जब अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम पूरी...

रेवाड़ी ( महेंद्र भारती) : पिछले कई दिनों से आग उगलती भीषण गर्मी से परेशान लोगों को देर शाम उस समय बड़ी राहत मिली, जब अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। 

दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल नजर आए। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। वहीं शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया, जबकि किसानों ने भी इस मौसम को फसलों के लिए लाभदायक बताया। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, लेकिन गर्मी से मिली राहत के कारण लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। 
PunjabKesari

मौसम बदलने से वातावरण में ठंडक घुल गई और देर रात तक लोग घरों से बाहर निकलकर सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव बना रह सकता है और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!