Haryana: फतेहाबाद के बाद इस जिले में रोडवेज कंडक्टर पर हमला, वर्दी फाड़कर छीना कैश बैग, इस वजह से हुआ ये बवाल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 18 Jun, 2025 01:17 PM

haryana roadways conductor attacked in hisar after fatehabad

हिसार में रोडवेज के एक कंडक्टर पर कुछ युवक-युवतियों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला सोमवार शाम अग्रोहा चौक के पास सामने आया। घायल कंडक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि डिपो कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक...

डेस्कः हरियाणा के हिसार में रोडवेज के एक कंडक्टर पर कुछ युवक-युवतियों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला सोमवार शाम अग्रोहा चौक के पास सामने आया। घायल कंडक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि डिपो कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक चक्का जाम की चेतावनी दी है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार कुंडू, जो हिसार के गांव पाबड़ा के रहने वाले हैं और फतेहाबाद डिपो में कंडक्टर पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि वे हरिद्वार से फतेहाबाद आ रही बस में सवार थे। हिसार बस अड्डे से एक युवक और दो युवतियां बस में सवार हुए। बाइपास पहुंचने पर युवक ने टिकट लेने से मना कर दिया। टिकट को लेकर कंडक्टर और युवक के बीच बहस हुई, जिसके बाद तीनों को हिसार बस अड्डे से करीब 7 किलोमीटर दूर ढंढूर गांव के पास बस से उतार दिया गया।

युवती ने इस घटना के बाद फोन कर अपने जानकारों को अग्रोहा बुला लिया। कंडक्टर के अनुसार, युवती ने फोन पर कहा था कि उन्हें सबक सिखाना है। जब बस अग्रोहा चौक पहुंची, तो वहां 10-15 युवक लाठी-डंडों और लोहे की रॉड के साथ पहले से मौजूद थे। बस रुकते ही उन्होंने कंडक्टर पर हमला कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कंडक्टर का सिर फट गया, बस के शीशे टूट गए और उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई। आरोपियों ने कंडक्टर से कैश और मशीन से भरा बैग छीन लिया। ड्राइवर ने बस को अग्रोहा थाना तक पहुंचाया, जहां से घायल कंडक्टर को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कर्मचारियों का विरोध

फतेहाबाद रोडवेज महासंघ के प्रधान राजू बिश्नोई, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान वीरेंद्र भाकर कुलेरी, हनुमान वर्मा सहित कई पदाधिकारी घायल कंडक्टर से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कर्मचारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, चक्का जाम जारी रहेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!